फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आल्हा गायन, लोक गायन और कजली नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Fri, 08 Sep 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कीरत सागर तट पर चल रहे नौ दिवसीय ऐतिहासिक कजली मेले की आठवीं शाम बुंदेली लोक संगीत के नाम रही। कलाकारों ने आल्हा गायन, लोक गायन और कजली नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने फिल्मी व देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम देखने के लिए देर रात तक दर्शक जुटे रहे।
विज्ञापन

कजली मेले में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है। कीरत सागर तट पर लगीं पांच सैकड़ा से अधिक दुकानों से जहां महिलाएं घरेलू उपयोग की सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बृहस्पतिवार की रात सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रमों की शुरुआत आल्हा गायन से हुई। रामअवतार एंड पार्टी के कलाकारों ने आल्हा-ऊदल व दिल्ली नरेश पृथ्वीराज चौहान के बीच हुए भुजरियाें के युद्ध का वीर रस में वर्णन कर बुंदेलों में जोश भरा। इसके बाद दिनेश सोनी ने बुंदेली लोक गायन, वंदना कुशवाहा ने लोक गीत और पर्णिका श्रीवास्तव ने कजली नृत्य की प्रस्तुति दी। जादूगर बी-सम्राट ने फूल से कबूतर बनाने, गागर में सागर जैसे जादू दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। इंडस वैली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अलका वर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने देशभक्ति गीत व बम-बम भोले गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी। जिससे पूरा ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
वहीं आल्हा मंच में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने डांस की प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीता। नैंसी ने बुंदेली गीत राजा लागे तीर कमान पेड़ पर बुलबुल बैठी गीत पर प्रस्तुति दी। नैतिक ने कागज कलम दवात, शरीफ ये आंखें ये मस्ती आदि गीतों पर धमाल मचाया। मऊरानीपुर से आई वंदना ने फिल्मी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर आल्हा मंच के अध्यक्ष शरद तिवारी दाऊ, अवधेश सक्सेना, सीताराम यादव के अलावा सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें