फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम को दौड़ाया

Sun, 21 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात वाहनों की चेकिंग के दौरान कागजात मांगने पर एक पूर्व सैनिक भड़क गया और पुलिस को धारदार हथियार लेकर दौड़ा लिया। बाद में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने पूर्व सैनिक के भाई को हिरासत में लिया है। बता दें कि तीन दिन पहले थाना अजनर के ग्राम थुरट में शीशम का पेड़ काटने गए वन विभाग के वॉचर और थाना अजनर के एक सिपाही पर हमला हो गया था। जिससे वॉचर घायल हो गया था। जबकि सिपाही ने भाग कर जान बचाई थी।
विज्ञापन


इस घटना के दो दिन बाद शनिवार की रात को थानाध्यक्ष अजनर राजीव यादव पुलिस टीम के साथ अजनर बस स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक कार खड़ी देख पुलिस ने गाड़ी के कागजात मांगे। पूर्व सैनिक खूबचंद्र ने कागज घर पर होने की बात कही। इस पर पुलिस और पूर्व सैनिक में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पूर्व सैनिक ने गाड़ी में रखा धारदार हथियार लेकर पुलिस को दौड़ा लिया।

हथियार देखकर पुलिस सहम गई। इसी बीच वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने पूर्व सैनिक की कार को सीज कर दिया है और उसके भाई कल्लू को हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है। तीन दिन के अंदर पुलिस पर हमले की यह दूसरी घटना है। इलाकाई लोगों का कहना है कि जब पुलिस अपनी रक्षा नहीं कर पा रही है तो आम लोगों की रक्षा कैसे करेगी। थानाध्यक्ष राजीव यादव का कहना है कि पूर्व सैनिक ने पुलिस को नहीं दौड़ाया था। बल्कि धारदार हथियार लेकर पुलिस के डर से भाग गया। ताकि पुलिस पकड़ न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें