फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नाबालिग को थाने में बुलाकर दरोगा ने जड़ा थप्पड़, कान का पर्दा फटा

Sun, 07 Sep 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी 10- थप्पड़ से कान का पर्दा फटने का पीड़ित नैतिक। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। जमीन का विवाद सुलझाने के लिए थाने बुलाकर नाबालिग की जमकर पिटाई की गई। दरोगा ने नाबालिग को ऐसा थप्पड़ मारा कि उसका कान का पर्दा फट गया। पिटाई के बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने पिता को आपबीती बताई। इसके बाद उसके पिता पुलिस अधीक्षक से मिले और सारी बात बताई। एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के धरमपुर निवासी सुशील कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पिता द्वारका प्रसाद से जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। एक सितंबर को पिता ने थाने में झूठी शिकायत कर दी। इसके बाद उसे थाने बुलाया गया और समझौते के नाम पर उसके पुत्र नैतिक से महिला दरोगा प्रियंका सिंह, आरक्षी शैलेंद्र सिंह ने रुपये की मांग की। पुत्र के मना करने और डीएम से शिकायत की बात कहने पर दोनों उसे रसोईघर की ओर ले गए और जमकर मारा-पीटा। तभी एक अन्य दरोगा ने आकर उसको जोरदार थप्पड़ मारा। इससे पुत्र के कान का पर्दा फट गया है। उसका शांति भंग में चालान कर दिया। जब बेटा जमानत के बाद घर लौटा तो घटना से अवगत कराया।
सदर अस्पताल में डॉ. विकास यादव ने कान का पर्दा फटा होने की पुष्टि की। पीड़ित ने साक्ष्य के तौर पर मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ सदर राजेश कमल को सौंपी है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने मामले को झूठा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें