फोटो 07 एमएएचपी 02 परिचय-सूरा चौकी के पास दुरुस्त की गई पाइपलाइन। संवाद
श्रीनगर (महोबा)। सूरा चौकी के पास आठ दिन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को आखिरकार दुरुस्त करा दिया गया। इससे अब सिजहरी और बसौरा गांव को पेयजल आपूर्ति रविवार से मिलने लगेगी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने आनन-फानन में पाइपलाइन को दुरुस्त कराया।
उर्मिल बांध पेयजल योजना से शहर महोबा, सिजहरी व बसौरा गांव को पेयजल आपूर्ति की जाती है। बांध से पानी लाकर इसे कस्बा श्रीनगर स्थित फिल्टर प्लांट में शोधित किया जाता है। आठ दिन पहले बंसल कंपनी की ओर से ओवरब्रिज के पास काम करते समय मुख्य पाइपलाइन तोड़ दी गई थी। इससे दोनों गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही थी। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया और पांच फरवरी के अंक में पाइपलाइन टूटने से दो गांवों में पांच दिन से पानी नहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिस पर कंपनी के अधिकारी हरकत में आए और पाइपलाइन को सही कराया। बंसल कंपनी के मैनेजर योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पाइपलाइन को सही करा दिया गया है। रविवार से पेयजल आपूर्ति पहले की तरह चालू हो जाएगी।
फोटो 07 एमएएचपी 02 परिचय-सूरा चौकी के पास दुरुस्त की गई पाइपलाइन। संवाद