फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीचे से गल चुका खंभा बाजार में गिरा, अफरा-तफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। जर्जर बिजली लाइन और जंग खा चुके बिजली के खंभों के भरोसे बिजली व्यवस्था चल रही है। जीर्ण-शीर्ण हो चुके बिजली के तार और खंभों को न बदलने से सदर बाजार में बिजली का खंभा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। राहगीर और दुकानदार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि कमजोर हो चुके खंभे के बावत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। बुधवार को भी सदर बाजार में बिजली लाइन ठीक कर रहे कर्मचारियों को दुकानदारों ने खंभा बदले जाने के बावत अवगत कराया, लेकिन कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। नीचे से गल चुका खंभा बुधवार को तारों के साथ सड़क पर गिर गया। गिरने के बाद सड़क पर काफी देर तक आवागमन ठप रहा। दुुकानदारों व आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। छुट्टी के समय छात्राएं भी काफी देर तक आवागमन चालू न होने से फंसी रही। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने टीम के साथ खंभे को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें