फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खेतों में मड़ाई के लिए रखी मूंगफली की फसल भी भारी बारिश से बर्बाद

Wed, 22 Oct 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 15 परिचय-बारिश से अंकुरित हुई खेत में लगी मूंगफली की फसल। संवाद
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर मंगलवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। खेतों में तैयार मूंगफली को उखाड़कर किसानों ने मड़ाई के लिए रखा था। भारी बारिश से कई जगह मूंगफली की फसल अंकुरित हो गई तो कुछ स्थानों पर मूंगफली गीली होने से दाना काला पड़ने की आशंका है। साथ ही सरसों, मटर, चना आदि की बोआई भी प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने से किसान कृषि कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद महोबा में किसान मूंगफली की फसल ज्यादा करते हैं। एक तो पहले ही यह फसल मानसून के दौरान हुई औसत से अधिक बारिश से प्रभावित रही, वहीं अब एक बार फिर मंगलवार को झमाझम बारिश ने किसानों की मेहनत को चौपट कर दिया। किसानों ने मूंगफली की फसल की खेतों में रखी थी। बारिश के चलते यह फसल भींगने से बर्बाद हो गई। रबी फसल की तैयारी कर रहे किसान भी बारिश से परेशान हो गए। कई किसान सरसों, मटर, चना आदि की बोआई कर चुके हैं।
ऐसे में बारिश का पानी खेतों में भरने से रबी फसल की बोआई बर्बाद हो गई। इससे किसान चिंतित हैं। किसान हरप्रसाद, विमल, कालूराम, मुन्ना, बृजकिशोर आदि का कहना है कि मानसून का सीजन खत्म होने के बाद भी बारिश होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। रबी फसल की बोआई के बाद अभी फसलें अंकुरित नहीं हुईं थी और खेतों में पानी भर गया। इससे उनकी मेहनत चौपट हो गई। उन्होंने जिला प्रशासन से सर्वे कराकर सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें