फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बारिश के पानी का रास्ता बंद, घर-खेत जलमग्न

Tue, 22 Jul 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में बारिश के पानी का रास्ता बंद करने से एक किसान का घर और खेत जलमग्न हो गया। परेशान किसान ने मामले की शिकायत डीएम से की है। पीड़ित ने पानी के रास्ते से कब्जा हटवाते हुए जलनिकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

झलकारीबाई नगर निवासी किसान शिव विशाल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि कस्बे के झलकारी बाई नगर, अंबेडकर नगर समेत अन्य इलाकों का पानी बहकर उसके खेत से होते हुए वर्मा तालाब में जाता है। इस पानी की निकासी के लिए कानपुर-सागर हाइवे पर पुलिया भी बनी है। कई वर्षों से पानी निकासी की यह व्यवस्था चल रही थी लेकिन अब एक दबंग ने उस जमीन पर कब्जा करके पक्का निर्माण करा लिया है। इससे पानी का बहाव रुक गया है। अब बारिश के पानी से उसका घर और खेत जलमग्न है। पीड़ित का आरोप है कि कब्जा करने वाले दबंग से जब पानी निकासी का रास्ता खोलने की बात कही तो उसने जानमाल की धमकी दी। पीड़ित ने जांच कराकर कब्जा हटवाने और समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें