चरखारी (महोबा)। विकासखंड चरखारी में पंचायत चुनाव के
द्वितीय चरण का मतदान कराने के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान
केंद्रों के लिए रवाना हुईं।
सुबह से ही राजकीय महाविद्यालय चरखारी में कर्मचारियों की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई। उन्हें मतपत्र और मत पेटिकाएं दी गईं।
पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक भेजने के लिए 50 से ज्यादा बसों, ट्रकों और चार पहिया वाहनों को अधिग्रहीत किया गया।
राजकीय
महाविद्यालय चरखारी परिसर से जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेश्वर सिंह और
उपजिला निर्वाचन अधिकारी शिवनारायण की देखदेख में 174 पोलिंग पार्टियां
मतदान केंद्रों के लिए रवाना र्हुइं।
एक हजार कर्मचारियों को चुनाव
ड्यूटी में लगाया गया है। 100 से ज्यादा मतदान कर्मियों को रिजर्व में रखा
गया। मौके पर चुनाव प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम संतोष कुमार
राय, एसडीएम चरखारी ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
सेक्टर मजिस्ट्रेटों
ने सोमवार को गांव-गांव जाकर मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। पोलिंग
पार्टियों के ठहरने के लिए चौकस व्यवस्था करने के लेखपालों को निर्देश दिए।