फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 घंटे चला आपरेशन, एक और श्रमिक का निकला शव

Sat, 28 May 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
खदान में चट्टान हटाती पोकलैंड मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरखारी महोबा। कोतवाली चरखारी के ग्राम गौरहारी की गौरा पत्थर खदान में ब्लास्टिंग के बाद चट्टान गिरने से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। 27 घंटे तक चले आपरेशन के बाद प्रशासन ने एक और श्रमिक के शव को मलबे से निकाला। पूरी रात बिजली की रोशनी में चट्टान हटाने के काम में प्रशासन को शनिवार की सुबह 10.30 बजे सफलता मिली।
विज्ञापन



गौरहारी पत्थर खदान में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ब्लांस्टिंग के बाद गिरी चट्टान से दो सौ फीट गहरी खदान में काम कर रहे मजदूर दब गए थे। सूचना मिलते ही जिले भर के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके  पर पहुंच श्रमिकों को निकालने का काम शुरू कराया था। प्रशासन ने चट्टान में दबे पांच श्रमिकों को बाहर निकलवाया था जिनमें चार की मौत हो गई थी जबकि एक श्रमिक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया था। चट्टान के नीचे और श्रमिकों के दबे होने पर प्रशासन ने चट्टान हटाने का काम शुरू कराया।


शुक्रवार को पहाड़ में रोशनी की व्यवस्था कराकर पूरी रात चट्टान हटाने का काम चलता रहा। शनिवार सुबह 10.30 बजे प्रशासन चट्टान में दबे राजू पुत्र ठाकुरदीन निवासी गौरहारी के शव को बाहर निकालने में कामयाब रहा। प्रशासन का कहना है कि मलबे व चट्टान में दबे सभी श्रमिकों के शव बाहर निकाले जा चुके है। पहाड़ में चट्टान गिरने से मरने वालों की संख्या पांच हो गई। मृतक भानुप्रताप के भाई रामकुमार सैनी की तहरीर पर पुलिस ने देवेंद्र, मूंगालाल व प्रताप के खिलाफ चरखारी कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन



मृतकों के परिवारों से मिले भाजपाई
गौरहारी पत्थर खदान में काम करते समय चट्टान गिरने से पांच श्रमिकों की मौत होने के बाद शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव पहुंचे। भाजपाइयों ने मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए प्रदेश सरकार द्वारा दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा को कम बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। कहा कि वह पार्टी फंड से भी राहत दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें