फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दिवाली रोशन होने से पहले बुझ गया इकलौता चिराग

विज्ञापन
फोटो- 02- लवकुश। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के टोडरपुर में शनिवार शाम बाइक मैकेनिक का शव कमरे में मफलर के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया है। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान थी। उसकी मां जन्मदेने के कुछ समय बाद ही एक शख्स के साथ चली गई थी।
विज्ञापन

टोडरपुर गांव निवासी लवकुश (20) बचपन से ही अपने फूफा शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के महमंदन निवासी सुरेश भारती के साथ रहता था। लवकुश बाइक मैकेनिक था। पिता राम मुरारी ने बताया कि दो दिन पहले लवकुश फूफा के घर से गांव आया था। शनिवार की शाम वह कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर न आने पर उन्हेांने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने दरवाजे से अंदर झांका तो लवकुश का शव मफलर के फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे हैं। कोई आरोप परिजनों ने नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें