फोटो 19 एमएएचपी 05 परिचय-कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण की शपथ लेतीं छात्राएं व अन्य। संवाद
महोबा। शहर के रामकथा मार्ग स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में बुधवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सभी को नारी सशक्तीकरण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों का तिलक और बैच लगाकर किया गया। इस दौरान महारानी लक्ष्मीबाई, झलकारीबाई, रानी दुर्गावती की भव्य झांकी सजाई गई। कोषाध्यक्ष इंदिरा पुरवार ने नारी सशक्तीकरण व कुटुंब प्रबोधन पर जोर दिया। निधि रावत ने समाज में बढ़ते महिलाओं के अस्तित्व और कार्यों में सहयोग पर विचार रखे। प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने मातृशक्ति पर प्रकाश डाला। कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वह अपनी शक्ति को पहचानें और आगे बढ़ें। कार्यक्रम में शहीद राकेश चौरसिया की मां शोभारानी व कॉलेज की पुरातन छात्रा वर्तमान में सिग्नल ऑफिसर रेलवे संस्कृति चौरसिया की मां हर्षमुखी चौरसिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधिका अंजू शिवहरे, रचना मिश्रा, अनिल प्रभा अवस्थी, मनीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।