फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मौसम में बदलाव से गले में संक्रमण के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक बढ़ रही टांसिल की समस्या, गले में खराश और बुखार दे रहे दस्तक
विज्ञापन

फोटो 26 एमएएचपी 19 परिचय-जिला अस्पताल के कक्ष में मरीजों को देखते डाॅक्टर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गले में संक्रमण की समस्या से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। उन्हें ठीक होने में पांच से सात दिन लग रहे हैं। प्रतिदिन दस से 15 मरीज इस शिकायत को लेकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।



डॉ. राजेश कुमार भट्ट ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में ठंडक से बच्चों और बड़ों में कान व गले में संक्रमण की समस्याएं बढ़ रही हैं। बच्चों में टॉन्सिल में सूजन, गले में खराश और बुखार जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। वहीं, बड़ों में कान में दर्द की शिकायतें ज्यादा मिल रही हैं। कुछ मामलों में कान का पर्दा फटने से बहरापन भी हो सकता है। गर्म मौसम में अचानक ठंडा पानी पीना, आइसक्रीम खाना या तेज एसी की हवा में बैठना इन समस्याओं का मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में टॉन्सिल का संक्रमण साँस नली को भी प्रभावित कर सकता है। समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। बुजुर्गों और वयस्कों में फंगल संक्रमण से कान बहना और दर्द प्रमुख लक्षण हैं। नाक में अत्यधिक सूखेपन से भी रक्तस्राव की समस्या होती है। ऐसी स्थिति में नाक को दबाकर सिर ऊपर करके लेटने से रक्तस्राव रुक जाता है। बुजुर्गों में अगर रक्तचाप की समस्या रहती है तो उन्हें नियमित रूप से जांच करानी चाहिए। सावधानी के साथ दवा का नियमित सेवन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें