फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आरोग्य मेले में सर्दी, जुखाम-बुखार के मरीजों की संख्या रही सर्वाधिक

Sun, 22 Mar 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी अजनर व खमा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 104 मरीजों का उपचार हुआ। इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित कर आवश्यक परामर्श दिया गया। मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार आदि मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में सतर्क रहने, स्वच्छता बनाए रखने और समय पर उपचार कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशाराम के निर्देशन व सीएचसी जैतपुर अधीक्षक डॉ. पीके सिंह की देखरेख में आरोग्य मेले आयोजित हुए। पीएचसी अजनर में डॉ. रामकुमार, डॉ. वैशाली सोनी, लैब टेक्नीशियन शैलेंद्र, स्टाफ नर्स भगवती व अरुण ने 53 मरीजों की जांच की और आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं बांटी। वहीं, पीएचसी खमा में आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. जेपी पस्तौर, स्टाफ नर्स किरन, भानकुंवर, उमा व माया ने 51 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं। डॉ. प्रेम नारायण शर्मा ने मरीजों को सलाह दी कि बदलते मौसम में पूरी सेहत का पूरा ध्यान रखें। शीतल पेय पदार्थों का सेवन न करें। ताजा भोजन ग्रहण करें। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें