फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दो फरवरी को जारी होगा संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन

Thu, 15 Jan 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बीएड में दाखिले के लिए कराई जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से दो फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जबकि 10 फरवरी से संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। इस बार अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने में हुई गलती सही करने के लिए करेक्शन विंडो खुलने का इंतजार नहीं करना होगा। अभ्यर्थी 24 घंटे किसी भी समय गलती सही कर सकेंगे।
विज्ञापन

जनपद महोबा में आठ बीएड कॉलेज संचालित हैं। जिनमें 800 सीटों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को लगातार चौथी बार संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली है। इसको लेकर बीयू की समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। तय हुआ है कि 10 फरवरी से ऑनलाइन फॉर्म भरवाए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीएड में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें बेहतर अंक हासिल करने वाले छात्रों को बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। इसको लेकर विवि के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर दिशानिर्देश दिए हैं। उधर, छात्र-छात्राओं ने बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। ताकि, बेहतर अंक हासिल कर बीएड में प्रवेश पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें