फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sat, 15 Nov 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। बार एसोसिएशन कुलपहाड़ की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को तहसील के बार भवन में आयोजित हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता व एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान निर्वाचन कमेटी की ओर से प्रमाण पत्र वितरण कर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन कुलपहाड़ का पिछले दिनों चुनाव हुआ था। अध्यक्ष पद पर लक्ष्मन सिंह यादव, महामंत्री बृजेंद्र द्विवेदी समेत सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ अधिवक्ता व एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शिवनारायण खरे व राजकुमार पुरोहित ने शपथ दिलाई। इसके बाद निर्वाचन कमेटी के अध्यक्ष जमुना प्रसाद सोनी, खेमचंद्र कुशवाहा, कौशलेंद्र राठौर, अशोक सक्सेना ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे। बार अध्यक्ष लक्ष्मन सिंह यादव ने निर्विरोध निर्वाचन होने पर सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी। कहा कि अधिवक्ताओं के हित में जो भी संभव होगा, उसके लिए प्रयास करता रहूंगा। नव निर्वाचित महामंत्री बृजेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि किसी भी अधिवक्ता के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। हमेशा अधिवक्ताओं के हित में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें