फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगाकर पालिकाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नगर पालिका आपके द्वार, कार्यक्रम के तहत नगर पालिकाध्यक्ष दिलाशा सौरभ तिवारी ने मलकपुरा वार्ड में चौपाल लगाकर वार्ड के लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश भी दिए। चौपाल में लोगों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने सोमवार को मलकपुरा वार्ड का औचक निरीक्षण किया। शाम को चौपाल लगाई। जहां पर मोहल्लेवासियों ने नाली व सफाई न होने के बावत शिकायत की, जिस पर पालिकाध्यक्ष ने सफाई नायक को जमकर लताड़ लगाई और समूचे वार्ड में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
पालिकाध्यक्ष ने वार्ड के लोगों से साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, निर्माण कार्यों को स्थलीय निरीक्षण के साथ-साथ समस्याओं को सुना और उनका निराकरण कराने पर जोर दिया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य यहां के बाशिंदों को मूलभूत सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराना है। चौपाल में लेखाकार अरुण शुक्ला, सुपरवाईजर राजेश त्रिपाठी, प्रभारी सफाई निरीक्षक अनीस अहमद, विद्युत प्रभारी शमी अहमद, अभय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें