फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आखिरकार दुरुस्त हुई मोटर, पेयजल आपूर्ति शुरू

Wed, 07 Jan 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 06 परिचय-मंगलवार को नलों में पानी आने पर भरता युवक। संवाद
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। पेयजल संकट से जूझ रहे कस्बा बेलाताल के छह मोहल्लों को 17 दिन बाद आखिरकार बुधवार से पेयजल आपूर्ति मिलने लगी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए विभागीय अधिकारियों ने खराब मोटर को दुरुस्त कराया और पेयजल आपूर्ति बहाल की। इससे मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मंगरौलखुर्द गांव में स्थापित ट्यूबवेल से कस्बा जैतपुर के अटल ज्योति विद्यालय से बाईपास तक करीब छह से अधिक मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। 19 दिसंबर को ट्यूबवेल में लगा मोटर खराब हो गया था। इससे आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल आपूर्ति ठप होने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई लेकिन मोटर दुरुस्त नहीं कराया गया। इससे करीब 500 परिवारों को सर्दी के मौसम में भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। लोग अपना जरूरी काम छोड़कर साइकिल व बाइक में डिब्बे टांगकर एक से डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर थे। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और पांच जनवरी के अंक में 16 दिन बाद भी नहीं दुरुस्त हुई मोटर, एक किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए और मोटर को दुरुस्त कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू कराई। तब जाकर मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। जल जीवन मिशन जैतपुर के अवर अभियंता वकील प्रसाद का कहना है कि मंगरौलखुर्द गांव में लगी खराब मोटर की मरम्मत कराकर जलापूर्ति बहाल कर दी गई है।

फोटो 06 एमएएचपी 06 परिचय-मंगलवार को नलों में पानी आने पर भरता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें