फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: वार्षिकोत्सव में नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का दिया संदेश

Thu, 19 Feb 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के आजाद नगर स्थित शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने किया। छात्रा चांदनी, राधा, अनन्या, आफरीन, वर्षा व रितिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्रा दिव्यांशी, नैंसी, महक, अनामिका और गुनगुन ने मोबाइल की बीमारी नाटक प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि जागरूकता का संदेश दिया। छात्रा राशि और अनन्या ने महोबा की अमर कहानी समेत कई देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक बापू द्विवेदी ने किया। इस मौके पर प्रबंधक राजू सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, कल्याण सिंह, उपाध्यक्ष मयंक तिवारी, डॉ. विजयपाल विश्वकर्मा, सुखलाल सिंह, लोकसभा विस्तारक अजय शुक्ला, तेजा शिवहरे, हाकिम सिंह, मानवेंद्र सिंह, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें