फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन देकर विज्ञप्ति निकालने की उठाई मांग

Thu, 17 Sep 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद विज्ञान गणित के टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने बुधवार को बीएसए को ज्ञापन देकर नौकरी की मांग की। जिस पर बेसिक शिक्षाधिकारी ने जल्द ही विज्ञप्ति प्रकाशित करा नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में जुलाई 2014 में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए सात चरणों में काउंसलिंग कराई थी और अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र भी जमा करा लिए गए थे, लेकिन हाईकोर्ट में रिट होने के कारण नियुक्ति संबंधी मामला अधर में लटक गया था। उच्च न्यायालय ने गणित विज्ञान के टीचरों की नियुक्ति संबंधी आदेश 21 सितंबर तक जारी करने के निर्देश दिए हैं। अदालत के आदेश के बाद बुधवार को बीएसए कार्यालय में खासी चहल पहल रही। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी रमाकांत मिश्रा, मनीष पाठक, देवेश तिवारी, शिप्रा चतुर्वेदी, देवेंद्र चतुर्वेदी, पंकज, दिनेश जायसवाल, रामचंद्र, मुकेश चौरसिया सहित तमाम अभ्यर्थियों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियुक्ति संबंधी विज्ञप्ति प्रकाशित कराने की मांग की,  बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि जिले में 112 गणित और 112 विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्तियां होनी है, इसकी काउंसलिंग पूर्व में करा दी गई है। जल्द ही विज्ञप्ति निकालकर महिला और विकलांगों से विकल्प भराकर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। जबकि पुरुष टीचरों को शेष विद्यालयों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें