फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शासन तक पहुंचा कबरई-कुनहेटा सड़क निर्माण में धांधली का मामला

Sun, 23 Mar 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कबरई से कुनहेटा मार्ग पर 10 किमी सड़क के निर्माण में धांधली होने का मामला शासन तक पहुंच गया है। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिख लखनऊ टीएसी से जांच कराए जाने की मांग की है। इससे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व ठेकेदार में खलबली बची है।
विज्ञापन

कबरई-कुनहेटा मार्ग की 30 किमी सड़क से धरौन, उटियां, गहरा, बैहारी, भटेवर, बघारी, बरी, बम्हौरी, कमलखेड़ा, पाठा, रिहुनिया, ऐंचाना, सलुआ, बबेड़ी, सुरहा समेत कई गांव के लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग की दस किमी सड़क पूरी तरह उखड़ी है। बड़े-बड़े गड्ढे होने से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक दशक पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन कुछ साल बाद सड़क बदहाल हो गई थी। लंबे समय से सड़क गड्ढों में तब्दील है। अब पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क का निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
सदर विधायक ने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को लिखे पत्र में कहा कि क्षेत्रवासियों ने अवगत कराया है कि सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। इसमें गुणवत्ताहीन निर्माण सामाग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस मार्ग की लखनऊ टीएसी से जांच कराया जाना आवश्यक है। सड़क की जांच कर उन्हें भी अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें