फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सुबह 11 बजे तक समिति का नहीं खुला ताला, परेशान रहे किसान

Sat, 22 Nov 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 21 एमएएचपी 19 परिचय-सहकारी समिति कुलपहाड़ में ताला लगा होने से बाहर खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। साधन सहकारी समिति कुलपहाड़ में शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक गेट पर ताला लटका रहा। खाद लेने के लिए सुबह से ही लाइन में खड़े किसान परेशान रहे। इसकी सूचना किसानों ने तहसीलदार को दी। तहसीलदार के निर्देश पर 11 बजे के बाद समिति का ताला खोला गया। तब खाद वितरण शुरू हो सका।
विज्ञापन

रबी फसल की तैयारी में जुटे किसान यूरिया के लिए परेशान हैं। साधन सहकारी समिति कुलपहाड़ में बृहस्पतिवार को किसानों के हंगामा और जाम लगाने के बाद भी कर्मचारियों की मनमानी सामने आई।
शुक्रवार को सुबह छह बजे से ही किसान समिति पहुंच गए। लाइन में लगे किसान 11 बजे तक कर्मचारियों के आने का इंतजार करते रहे लेकिन कोई नहीं पहुंचा। तब किसान भड़क गए और हो-हल्ला मचाते हुए तहसीलदार को सूचना दी। किसान हरवंश सिंह, कोमल यादव, नेपाल रंजन, रामसखी, देशरानी आदि ने बताया कि वह सुबह समिति पर आ गए थे। घंटों भूखे-प्यासे इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई नहीं आया। उधर सूचना पर तहसीलदार प्रमित सचान ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल समिति खोलकर खाद वितरण के निर्देश दिए। तब 12 बजे से खाद का वितरण शुरू हो सका और किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि मामले से एसडीएम को अवगत कराया गया है। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें