हमीरपुर। रुपये के विवाद में पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बांधुर निवासी राम सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई सुनीत कुमार (27) ने पत्नी उर्मिला से रुपये को लेकर झगड़ गए। इसके बाद हुई कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने इलाज शुरू किया वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक मेहनत मजदूरी करता था। वह पत्नी और बेटे को रोता बिलखता छोड़ गया। (संवाद)