खरेला (महोबा)। बिस्तर पर सोते समय दीवार और बिस्तर के बीच खाली जगह में फंसने से एक मासूम की मौत हो गई।
थाना खरेला के बरायं गांव निवासी मनीष कुशवाहा का छह माह का पुत्र बाबू शनिवार की रात में बिस्तर पर सो रहा था। दीवार से सटाकर लगाए गए बिस्तर में छह इंच की जगह खाली थी। रात के समय मासूम के सो जाने पर परिजन भोजन करने लगे। इस दौरान मासूम करवट लेकर किनारे पहुंच गया और खाली स्थान में फंस गया। पैर और सिर दीवार व बिस्तर के बीच फंसने से उसकी मौत हो गई। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो मासूम को फंसा देख उसे बाहर निकाल जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन गमगीन हो गए।