रंगों के पर्व होली को लेकर लोगाें में खासा उत्साह नजर आ रहा है। जिसके चलते दुकानदारों ने पर्व को लेकर अभी से ही माल मंगा लिया है। वहीं तमाम दुकानदारों ने बाजार में रंग बिरंगी पिचकारियों और रंग गुलाल की दुकानें सजा ली हैं। जिससे बाजार रंग गुलाल और पिचकारी की दुकानों से पट गया है। बाजार में रंग उगलने वाली बंदूक, चश्मे वाली पिचकारी और आइस्क्रीम पिचकारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। होली में बंदूकें और पिस्टल भी रंग बरसाएंगे। बाजार में दुकानदाराें द्वारा नए-नए आइटम मंगाए गए हैं। दुकानदार मोहित, पप्पू और रमजान ने बताया कि होली पर्व पर ठीकठाक कारोबार हो जाता है। इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इसी के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में माल मंगा लिया है। त्योहार नजदीक आने पर बिक्री तेज हो जाएगी।