फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: उद्योग बंधु की बैठक में फिर गूंजा महोबा-कबरई की बदहाल सड़क का मुद्दा

Sat, 25 Apr 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक हुई। इस दौरान कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर महोबा से कबरई तक 18 किमी की बदहाल सड़क का मुद्दा क्रशर कारोबारियों ने जोर-शोर से उठाया। जिस पर डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को शीघ्र सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। जिस पर डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करने, खराब सड़कों की मरम्मत, जलापूर्ति, पड़ोसी राज्य से उपखनिजों के अवैध परिवहन को रोकने, नए खनिज चेकपोस्ट बनाने आदि मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों की ओर से औद्योगिक इकाइयों के समीप आवासीय भूखंडों की रजिस्ट्री होने, स्टोन क्रशर उद्योग के भंडार लाइसेंस से चरित्र प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त किए जाने व कस्बा कबरई के मध्य से नो एंट्री के समय ट्रकों के गुजरने आदि मामले प्रस्तुत किए गए। जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। व्यापारी नेता रामजी गुप्ता ने शहर में चरखारी बाईपास के चौड़ीकरण के काम में धीमी प्रगति की शिकायत की। जिस पर डीएम ने समिति गठित कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ बलराम कुमार, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज, उद्यमी व व्यापारी संगठन की ओर से देवेंद्र मिश्रा, बालकिशोर द्विवेदी, रघुराज सिंह, भागीरथ नगायच, सेवकचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें