फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंताओं ने निर्माणाधीन रोजवेज का किया निरीक्षण

Thu, 24 Sep 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रोडवेज का निर्माण कार्य अधर में लटकने के मामले को कार्यदाई संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम के अभियंताओं ने गुरुवार को निर्माणाधीन रोडवेज की बिल्डिंग का निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही ठेकेदार से निर्माण कार्य न कराए जाने के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन

6.29 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला रोडवेज का निर्माण कराया जाना है। जिसके लिए  शासन ने पहले ही 50 लाख की पहली किश्त एक माह पहले जारी कर दी थी, जिस पर फाउंडेशन बनाकर तैयार कर दिया गया है, लेकिन अगली किश्त रुक जाने के कारण ठेकेदार ने काम करने से इंकार कर दिया। जिससे रोडवेज का कार्य अधर में लटक गया है। बजट न मिलने से रोडवेज का निर्माण रुकने की खबर गुरुवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण निर्माण निगम के अभियंता पीएन दिनकर ने रोडवेज परिसर में रुके पड़े निर्माण कार्य निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही बजट आवंटित कराए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि रोडवेज इमारत की ड्राइंग न आ पाने के कारण निर्माण कार्य में रुकावट आई है। परिवहन विभाग लखनऊ ने अभी तक ड्राइंग तैयार कराकर नहीं दी, ड्राइंग आते ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें