फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानाों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

Fri, 01 May 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालाें द्वारा चेक वितरण में मनमानी किए जाने के विरोध में शुक्रवार को किसानाें ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जामकर प्रदर्शन किया। डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। बाद में एसडीएम और सीओ सदर ने किसानाें की समस्याआें का निराकरण कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

लोक हकदारी मोर्चा के संयोजक सौरभ कुमार शुक्ला, रामकिशन राजपूत, भूपत सिंह प्रजापति, बाबूलाल, छेदालाल सहित तमाम किसानाें ने कानूनगो और लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए चेक वितरण में मनमानी किए जाने, एक ही बंटवारे की अलग-अलग भाइयाें को कम और ज्यादा की चेक  दिए जाने, मृतक के नाम चेक बनाए जाने, बैंकाें द्वारा किसानाें का शोषण किए जाने आदि समस्याआें को लेकर किसान भड़क गए और ग्राम पचपहरा के पास हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 10:30 बजे जाम लगने से महोबा से कुलपहाड़, पनवाड़ी, राठ, झांसी, मऊरानीपुर आने जाने वाले तमाम वाहन जाम में फंस गए। जाम की खबर मिलते ही उप जिलाधिकारी सदर प्रबुद्ध सिंह व सीओ सदर संदीप यादव मौके पर पहुंचकर किसानाें की समस्याआें का निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। जिसके डेढ़ घंटे के बाद दोपहर 1 बजे जाम खुल सका। भीषण गर्मी के चलते लगे जाम में लोग बेहाल हो गए। जहां जाम खुलने से लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें