फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजली मेले में सजाईं गई भव्य झांकियां

Wed, 05 Aug 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर भारत के मशहूर कजली मेले की तैयारियों को लेकर नगर पालिका सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में चार दर्जन से ज्यादा स्कूलों द्वारा झांकियां सजाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में एक झांकी सांप्रदायिक सदभाव बनाए रखने थीम पर आधारित होगी।
विज्ञापन

अगस्त के अंत में शुरू हो रहे ऐतिहासिक कजली मेले के भव्य आयोजन के लिए बुधवार को पालिका में बुलाई गई बैठक में विद्यालयों के प्रबंधकों को आकर्षक झांकियां सजाए जाने के लिए कहा गया। बैजनाथ गायत्री शिशु मंदिर द्वारा श्रवण कुमार के मातृपित्र भक्ति सें संबधित झांकी, ऐनुअल पब्लिक स्कूल द्वारा राधा कृष्ण गोपियों के साथ, पूनम विद्या मंदिर द्वारा मां सरस्वती, जनता जूनियर हाई स्कूल द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द पर आधारित झांकी बनाई जाएगी। इसके अलावा शिशु मंदिर ,हल्की बाई शिशु विद्या मंदिर ,आदर्श पब्लिक स्कूल सहित तीन दर्जन से ज्यादा स्कूलों द्वारा झांकियां सजाई जाएंगी। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने एक झांकी आपसी सांप्रदायिक सौहार्द से संबंधित सजाए जाने की बात कही। अपर जिलाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी नगर पालिका प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 22 सौ रुपये दिए गए थे। इस साल प्रशासन ने प्रति झांकी के ईनाम को बढ़ाकर  25 सौ रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि महोबा के इस ऐतिहासिक मेले को आकर्षक और ज्वलंत बनाने के लिए पालिका द्वारा कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाकर जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी , शोभा यात्रा प्रभारी श्याम बिहारी पांडेय, मेला प्रभारी अरुण शुक्ला एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित तमाम पालिका सदस्य और समाजसेवी मौजूद रहे।

बोर्ड की बैठक 7 अगस्त को  
महोबा। उप जिलाधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि आगामी 7 अगस्त को  ऐतिहासिक मेले की भव्यता के लिए सारे निर्णय सर्वसम्मति से पालिका बोर्ड की बैठक में लिए जाएंगे और उस पर तत्काल क्रियान्वयन किया जाएगा। साथ ही बोर्ड की बैठक में कजली मेले का बजट स्वीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन


 मेले में पालिका प्रशासन ने पकड़ी तेजी
महोबा। कजली मेले को आकर्षक और पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक आकर्षक बनाने के लिए पालिका प्रशासन ने तेजी पकड़ ली है। प्रतिदिन मेले को लेकर बैठकें करने और मेले की भव्यता के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे जा रहे हैं ताकि मेले को हर दृष्टि से नया लुक दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें