फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार टैक्स लगाकर कर रही उत्पीड़न

Tue, 29 Mar 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
समारोह में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार टैक्स लगाकर  व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। 2017 के चुनाव में व्यापारी सरकार का विरोध कर सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन


अमित गुप्ता मंगलवार को बल्देव वाटिका में आयोजित होली मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होेंने कहा कि देश में किसान बेहाल और व्यापारी परेशान हैं। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी मालामाल हो रहे हैं। वित्त मंत्री ने एक्साइज ड्यूटी लगाकर सराफा कारोबार प्रभावित कर दिया है। एक्साइज ड्यूटी तत्काल खत्म की जाए ।

राष्ट्रीय महासचिव अजय गुप्ता ने कहा कि ई व्यापार का प्रचलन बढ़ने से खुदरा व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का संकट बढ़ गया है। प्रांतीय अध्यक्ष अंकुर शिवहरे ने कहा कि व्यापारी सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं। इसके बाद भी व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें