फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 1001 दीयों से जगमग हुआ बड़े तालाब का घाट

Mon, 03 Nov 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 02 एमएएचपी 13 परिचय-देवोत्थान एकादशी पर 1001 दीयों से जगमग बड़े तालाब का घाट। संवाद
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। देवोत्थान एकादशी पर शनिवार की रात कस्बा कुलपहाड़ के रामलला मंदिर में परंपरागत रूप से दीपोत्सव मनाया गया। इसमें कस्बावासियों ने मिलकर मंदिर प्रांगण व बड़े तालाब के घाट को 1001 दीपों से सजाया। कस्बे के रामलला मंदिर में डाॅ. कमलेश सक्सेना और उनकी टीम की ओर से प्रतिवर्ष देवोत्थान एकादशी पर विशेष दीपोत्सव आयोजित किया जाता है। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगोली से मंदिर के प्रांगण को सजाया। दीपोत्सव कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में कस्बे के लोग एकत्र हुए। हाथों में दीपक लेकर उन्होंने यह पर्व मनाया। कार्यक्रम में खुशबू अरजरिया, धर्मेंद्र यादव, अयोध्या सिंह एडवोकेट, राकेश अरजरिया, आकाश मिश्रा, छवि पांचाल, डॉ. महेंद्र पाठक आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें