बीस दिन पहले बेलाताल थुरट मार्ग पर हुई लूट के चौथे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
ग्राम थुरट निवासी रमेश चंद्र यादव पुत्र धनीराम यादव 30 जनवरी 2016 को बेलाताल से बाइक से थुरट जा रहे थे। बेलाताल मार्ग पर चार बदमाशों ने इनसे मारपीट कर बाइक, दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था।
पुलिस ने लूट में शामिल दीपू उर्फ प्रदीप निवासी पुरेनी थाना जलालपुर, धर्मेंद्र पुत्र स्वामीदीन व दिनेश पुत्र सुरेश चंद्र निवासी बल्लाए को 8 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र शुक्ला, जैतपुर चौकी प्रभारी ब्रजेश बहादुर, कांस्टेबल यशपाल, जीतेंद्र, राघवेंद्र, रामाश्रय ने गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन पुलिया के पास दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया।
पूछताछ किए जाने पर बदमाश मंगल ने 30 जनवरी को लूट की वारदात स्वीकार कर ली। मंगल के साथ ही उसका साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इनके पास से तलाशी में एक देशी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।