फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फोरम की टीम को कांशीराम कॉलोनी में मिला गंदगी का अंबार

Fri, 05 Dec 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जन जागरण अभियान के चौथे दिन इंटरग्लोब ह्यूमन राइट फोरम की टीम शुक्रवार को एसपी आवास के पीछे स्थित काशीराम आवासीय कॉलोनी पहुंची। जहां जगह-जगह गंदगी का अंबार देखने को मिला। 500 की आबादी के बीच सिर्फ एक हैंडपंप से पानी निकलता मिला। कॉलाेनीवासियों ने अपना दुखड़ा सुनाया। जिस पर फोरम की टीम ने पालिका कार्यालय पहुंचकर ईओ को कॉलोनीवासियों की समस्या से अवगत कराया और समाधान की मांग की।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मानवधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर आठ सदस्यीय टीम काशीराम कॉलोनी में पहुंची। लोगों ने बताया कि सप्लाई का पानी कई महीनों से बंद है। सड़कों की सफाई 15-15 दिन के अंतराल में होती है। जलभराव व कचड़ा कॉलोनी के पीछे भरा हुआ है। फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. लतीफ खान, राष्ट्रीय सहसचिव रामसागर अवस्थी, जिलाध्यक्ष गनेशी अनुरागी, शांति अनुरागी, संजय निगम, तनसीर खान, रवि चौरसिया आदि ने कॉलोनीवासियों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। ईओ ने फोरम को आश्वासन दिया कि कल ही पालिका की टीम जाकर कॉलोनी की गंदगी को साफ करेगी। नल की सप्लाई भी चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें