फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 150 बीघा गन्ने की फसल जली

Sat, 14 May 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
गन्ने के खेतों में लगी आग बुझाते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजनर थाना के ग्राम बछेछर कलां और उससे जुड़े मजरे कांटी में शनिवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गन्ने के  खेत में आग लग गई। तेज हवाओं से आग विकराल हो गई। आग से 150 बीघा में  गन्ने की फसल राख हो गई। इससे दो दर्जन किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


 शनिवार की दोपहर खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी ने गन्ने के खेत को अपनी चपेट में ले लिया।   किसानों ने कुओं से मशीनें लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना दमकल  को दी गई। दमकल दो घंटे देरी से पहुंची। तब तक 150 बीघा गन्ने की फसल  खाक हो गई।

आग में  मिहीलाल प्रजापति, रामकिशुन राजपूत, ब्रजकिशोर साहू, आशेषचन्द्र , मंगलसिंह, इंद्रेश सुल्लेरे, छक्की राजपूत, गुलाब राजपूत, जयसिंह पाल, मुन्नीलाल, भानसिंह, सुभाष, इंद्रपाल सहित दो दर्जन किसानों की गन्ने की फसल खाक हो गई। घटना में लाखों की क्षति होने से किसान गहरे सदमे में हैं। अग्निकांड की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें