फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: त्योहार पर बाजार में लौटी रौनक, जीएसटी घटने बढ़े ग्राहक

Thu, 25 Sep 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 24 एमएएचपी 03 परिचय-शहर की रिद्धि सिद्धि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
महोबा। जीएसटी घटने से ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन कारोबार में चमक आ गई है। कार व दो दोपहिया वाहनों की बिक्री जोर पकड़ने लगी है। त्योहार पर बाजार में लौटी रौनक ने कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।
विज्ञापन

350 सीसी या उससे कम क्षमता वाली बाइकों और स्कूटरों पर अब 28 फीसदी की जगह सिर्फ 18 प्रतिशत जीएसटी लग रही है। 1,200 सीसी से कम पेट्रोल इंजन वाली और 1,500 सीसी से कम डीजल इंजन वाली कारों पर भी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 फीसदी जीएसटी कर दी गई है। सोमवार से ही यह दरें प्रभावी होने के बाद कारों की कीमतों में 50 हजार से लेकर 1.45 लाख रुपये तक की कमी आई है। दोपहिया वाहनों के दाम भी पांच से लेकर 20 हजार रुपये तक कम हो गए हैं। जानकारों का कहना है कि खाद्य पदार्थ, साफ-सफाई की घरेलू वस्तुओं की खरीद में मासिक पांच प्रतिशत तो इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की खरीद पर अच्छी खासी बचत होगी।

एसी और बड़ी एलईडी में भारी बचत
महोबा। रिद्धि सिद्धि इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर आदेश गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स समान की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह है। पिछले वर्ष जीएसटी 28 फीसदी थी। जो इस साल 18 फीसदी हो गई है। एसी की खरीद में 3,500 से लेकर 4,000 तक की बचत हो रही है। पहले एसी की कीमत 38,500 थी। अब घटकर 35,000 आ गई है। इसी तरह 43 इंच की एलईडी टीवी 26,500 थी। जो अब 23,000 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें