आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रहे किसान ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना खन्ना क्षेत्र के ग्राम कहरा निवासी चुन्नू कुशवाहा पुत्र मइयादीन निवासी 10 बीघा भूमि का काश्तकार था। तीन साल से खेती में पैदावार नही
हुई। जिससे परिवार के भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई। डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे किसान चुन्नू ने जिला अस्पताल व प्राइवेट क्लीनिकों में उपचार कराया लेकिन आराम नही मिला। आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रहे वृद्ध ने शनिवार को गांव के बाहर बने कुएं में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव ने कुएं से बाहर
निकाल पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा। मृतक के पुत्र रामखिलावन ने बताया कि तीन वर्ष से खेती में उपज नही हुई। जिससे परिवार की माली हालत खराब हो गई। पिता की बीमारी का बेहतर उपचार न हो पाने के चलते वह परेशान रहते थे जिसके कारण पिता ने आत्महत्या की है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।