फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूल किसान ने दी जान

Mon, 24 Oct 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
थाना अजनर के गांव महुआबांध में  आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो वर्ष पूर्व मृतक के पिता ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना अजनर के गांव महुआबांध निवासी अमित शुक्ला (25) पुत्र स्व. सुरेश शुक्ला के पास 10 एकड़ भूमि है। तीन वर्ष से खेतों में सही पैदावार नही हुई। इससे किसान के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया। सोमवार की सुबह अमित शुक्ला ने अपनी पत्नी को पानी भरने के लिए गांव में लगे सरकारी हैंडपंप पर भेज दिया। इस दौरान अमित ने मकान के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जब पत्नी घर पहुंची तो पति को फांसी पर झूलता शव देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना मृतक के दादा नर्वदा ने थाना अजनर  पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही घटना की जांच पड़ताल शुरू की। मृतक के दादा नर्वदा ने बताया कि खेती में उचित पैदावार न होने के चलते परिवार में आर्थिक संकट पैदा हो गया था। बीते कई दिनाें से अमित परेशान रहता था। दो वर्ष पूर्व उसके पिता सुरेश ने भी आर्थिक तंगी के चलते मौत को गले लगा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें