फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बम पड़ा होेने की अफवाह से सहमे ग्रामीण

Wed, 01 Mar 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव रतौली में एक खेत में बम पड़ा होने की अफवाह से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। दहशत से खेतों में काम कर रहे किसान खेतों से भाग गए। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और यूपी 100 के पुलिस कर्मचारियों ने बमनुमा वस्तु को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


गांव रतौली में बुधवार को एक खेत में बमनुमा वस्तु पड़ी होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों की रखवाली कर रहे किसान खेत छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने खेत में बम पड़े होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसी बीच ग्राम प्रधान ने यूपी 100 नंबर डायल कर दिया। पुलिस ने बमनुमा वस्तु कब्जे में ले लिया।

कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि रतौली में बम पड़े होने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके बम नहंी था। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा परीक्षण करने के दौरान गिरी हुई कोई वस्तु थी। जिसे कब्जे में ले लिया गया है। कौन सी वस्तु थी इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें