महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की मंगलवार को हुई हाईस्कूल की चित्रकला व इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान की परीक्षा में प्रश्न पत्र सरल आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान कड़ी निगरानी के बीच बोर्ड की परीक्षा कराई गई। सख्ती के चलते परीक्षार्थी इधर-उधर भी नहीं देख सके।
सुबह की पाली में हाईस्कूल की चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 11,383 परीक्षार्थियों में 10,780 ने परीक्षा दी, 603 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट की कृषि गणित, कृषि रसायन, सामान्य आधारित विषय में पंजीकृत 325 परीक्षार्थियों में 309 ने परीक्षा दी 16 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गृहविज्ञान, व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1,831 परीक्षार्थियों में 1,787 ने परीक्षा दी जबकि 44 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस प्रेमचंद ने सचल दल के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए।