फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: राम वनगमन की लीला देख नम हुईं दर्शकों की आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे में नव युवक रामलीला मंडल के तत्वावधान में चल रही रामलीला में सोमवार की रात राम वनगमन की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के वन जाने और उनके साथ माता सीता व लक्ष्मण के अयोध्या छोड़ने का दृश्य देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

लीला की शुरुआत श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों से हुई। इसी बीच महारानी कैकेई ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगते हुए भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। यह सुनकर राजा दशरथ व्याकुल हो उठे। श्रीराम ने पिता के वचन की रक्षा के लिए सहर्ष वन जाने का निर्णय लिया। माता सीता ने भी पति के साथ वन जाने की जिद की जबकि लक्ष्मण ने भ्रातृ सेवा के लिए उनके साथ चलने का संकल्प लिया।
श्रीराम, सीता व लक्ष्मण के वन की ओर प्रस्थान करते समय अयोध्यावासियों का विलाप और राजा दशरथ की विवशता का मंचन बेहद मार्मिक रहा। रामलीला में श्रीराम की भूमिका मृदुल गौरव रावत, लक्ष्मण की समर तिवारी, मंथरा की प्यारे लाल श्रीवास, कैकेई की काजल रानी और दशरथ की भूमिका भूपेंद्र रिछारिया ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें