फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पथ संचलन में दिखा स्वयंसेवकों का उत्साह

Mon, 13 Oct 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 13 एमएएचपी 19 परिचय-कस्बा श्रीनगर में पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
पनवाड़ी/श्रीनगर। विजयादशमी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को पनवाड़ी और श्रीनगर कस्बे में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पनवाड़ी कस्बे में पथ संचलन का प्रारंभ हरपालपुर रोड स्थित अवध गार्डन से हुआ। यहां से ठकुरासपुरा, मातनपुरा, मुख्य बाजार होते हुए स्वयंसेवक गुजरे। कई स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक ऋतुराज ने बताया कि शताब्दी वर्ष पर संघ ने स्वयंसेवकों को सामाजिक समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य और कुटुंब प्रबोधन के पंच परिवर्तन का पालन करने का संकल्प दिया है। इस मौके पर सह जिला कार्यवाह बृजेंद्र, जिला खंड कार्यवाह सचिन शंकर, शारीरिक प्रमुख रोहितराज, सह जिला शारीरिक प्रमुख जयप्रकाश, जिला पर्यावरण प्रमुख मार्तंड, हिमांशु, रजनीश, उत्कर्ष आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
वहीं श्रीनगर कस्बे के रामजानकी मंदिर से पथ संचलन शुरू हुआ। जो मनोहरगंज, दाऊपुरा, बजरंग कॉलोनी, बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा। यहां से भैरवगंज, देवबाग होते हुए फिर से रामजानकी मंदिर पहुंचा। समापन कार्यक्रम के दौरान सौरभ तिवारी, रतीश रावत, अनूप सोनी, आशीष मिश्रा, राजेश नामदेव, अनूप त्रिवेदी आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें