फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिला तीन हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शासन के निर्देश पर जिले में गेहूूं खरीद का काम चल रहा है। इस दफा जिले को तीन हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। तीन दिन में 206.55 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। किसानों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने गेहूं बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराने के लिए ई-सुविधा केंद्र, साइबर कैफे व जनसुविधा केंद्रों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम एके तिवारी ने बताया कि जिले में गेहूं की खरीद सभी 49 क्रय केंद्रों पर शुरू हो गई है। गेहूं विक्रय के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसानों की सहूलियत के लिए जनसुविधा केंद्रों व साइबर कैफों को खोलने की अनुमति दी गई है। डीएम ने सभी खरीद केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि क्रय केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। टोकन व्यवस्था के तहत ही किसानों की खरीद करें ताकि अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचा जा सके। जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरके पांडेय को किसानों से की गई खरीद का विवरण प्रतिदिन खरीद पोर्टल पर फीड कराने को कहा ताकि किसानों का भुगतान होने में किसी भी प्रकार का विलंब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें