फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांटे निशुल्क गैस कनेक्शन

Sat, 20 Aug 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
गरीबों को नि:शुल्क गैस चूल्हा देते स्वतंत्रता संग्राम सेनानी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत पात्रों को लाभांवित किए जाने का काम शुरू हो गया है। शनिवार को इंडेन गैस एजेंसी में उज्जवला योजना के तहत आधा सैकड़ा बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन बांटे गए। योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीपीएल परिवारों के लिए शुरू की गई है। दो माह पहले पात्रों ने गैस एजेंसियों में अपने आवेदन जमा
विज्ञापन


किए थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अच्छेलाल सक्सेना व शहीद राकेश चौरसिया की माता शोभारानी चौरसिया ने बीपीएल परिवारों को निशु़ल्क गैस कनेक्शन बांटे गए। गैस सिलेंडर व चूल्हा पाकर कस्बा श्रीनगर निवासी शांतिदेवी, कली अनुरागी, गिरजारानी, लक्ष्मीदेवी, पुन्निया, बिसमिल्ला सहित आधा सैकड़ा गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर इंडेन गैस एजेंसी के संचालक राजेंद्र कुमार गुप्ता, कमलेश चौरसिया, डा. राजेश चौरिया, नीरज रावत, सुरेश चौरसिया, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें