फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेशर प्लांट में काम करते समय करंट से मजदूर की मौत

Sat, 02 Jul 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
तो करंट लगने से हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। पत्थर मंडी कबरई के एक क्रेशर प्लांट में ड्रिल मशीन से छेद करते समय करंट की चपेट में आकर एक मजदूर झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना कबरई के ग्राम चिचारा निवासी रामप्रसाद (30)  कबरई की एक क्रेशर प्लांट में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार की रात रामप्रसाद ड्रिल मशीन से छेद कर रहा था। तभी अचानक करंट उतर आया।

जिससे मजदूर झुलस गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर मजदूर को कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


परिजन जब मजदूर को कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें