फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड लिंक कराने को उमड़ी भीड़

Sun, 14 Jun 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
नाम संशोधन, प्रमाणीकरण और आधारकार्ड को वोटर आईडी से लिंक कराने को रविवार को मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटी। 18 साल की आयु पूरी करने युवक-युवतियों ने फार्म भरकर वोटरकार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी की। विशेष शिविर में सबसे ज्यादा नाम और फोटो संशोधन कराने के लिए लोग आए।
विज्ञापन


जिले की महोबा और चरखारी विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी, जो शाम पांच बजे तक चलती रही। किसी ने नाम संशोधन कराने का तो किसी ने वोटर कार्ड बनवाने के फार्म जमा किए। तमाम लोगों ने प्रमाणीकरण और आधारकार्ड लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी की।

कैंपों में बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी पूरे दिन लोगों का फार्म भराकर प्रक्रियाएं पूरी कराते रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष कैंप में मतदाताओं का मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधारकार्ड नंबर मतदाता सूची से लिंक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें