जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
मौसम बदलते ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में चिकित्सक कक्षों के साथ ही पंजीयन और दवा काउंटर पर भी मरीजों की लंबी लाइने लग रही हैं। इससे मरीजाें को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में मलेरिया के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
सर्दी की विदाई के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। रात को बिजली कटौती हो रही है। बिजली गुल होते ही मच्छर परेशान करने लगते हैं। इससे लोग मलेरिया के शिकार हो रहे हैं। खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की तादाद भी बढ़ रही है।
जिला अस्पताल में डाक्टरों के समय से न आने से मरीजों को एक एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। डाक्टरों के कक्षों में पहुंचने तक भीड़ जमा हो जाती है।शनिवार को सुबह नौ बजे तक जिला अस्पताल में डाक्टर नहीं पहुंचे थे। इससे अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग गई थी। गंभीर बीमार मरीजाें को खासी दिक्क त उठानी पड़ी। अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित पहुंचे थे।
जिला अस्पताल में डाक्टर समय से नहीं पहुंचते हैं। अधिकारियाें के निरीक्षण वाले दिन ही यह समय से अस्पताल में आते हैं। इसकी वजह है कि निरीक्षण की सूचना इन्हें पहले ही मिल जाती है। इससे निरीक्षण अधिकारी को भी अस्पताल में सब कुछ चमाचम मिलता है। डाक्टर ड्रेस में मुस्तैद मिलते हैं। बाकी दिनों में डाक्टरों की लेटलतीफी हावी रहती है।