फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: त्योहार पर सुबह छह से रात दस बजे तक चालू रहेगा कंट्रोल रूम

Mon, 20 Oct 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज पर्व के दौरान लोगों को होने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर कलक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम का संचालन सुबह छह से रात 10 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर पंकज ने बताया कि डीएम के आदेश पर त्योहारों पर लोगों को होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए कलक्ट्रेट स्थित डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेन्स सेल कक्ष संख्या-21 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसके दूरभाष नंबर 05281-298431, 05281-298432, 05281-298433 और 05281-254902, है। कंट्रोल रूम के नंबरों पर लोगों की ओर से दर्ज कराई जाने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए सुबह छह बजे से रात दस बजे तक संपर्क किया जा सकता है। सुबह छह से दोपहर दो बजे तक कंट्रोल रूम में शहाबुद्दीन, चंद्रभान, भरत कुमार, साहिल चौरसिया व दुलीचंद्र की ड्यूटी लगाई गई है जबकि दोपहर दो से रात दस बजे तक जीतेंद्र कुमार, मनीष कुशवाहा, राजेश कुमार साहू, नीरज कुमार और प्रीतम की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

-
जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर भी कर सकते हैं संपर्क
अधिकारी-मोबाइल नंबर
डीएम-9454417534
एसपी-9454400293
पालिका ईओ महोबा- 8707235843
सीएमओ-8601496079
अग्निशमन अधिकारी-9454418599
एंबुलेंस-108 व 102
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें