फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने रातोंरात हटवा दी घटिया सामग्री

Wed, 18 Jan 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
अधूरा पड़ा लाभार्थी का आवास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
आसरा आवासों में धांधली की शिकायत पर अधिकारियों के निरीक्षण की भनक लगते ही ठेकेदार ने रातोंरात घटिया सामग्री हटवा दी। अब ईंट हटने के बाद आवासों का निर्माण अधर में लटक गया है। इससे लोग खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजार रहे है।

कार्यदाई संस्था सीएनडीएस को आसरा आवासों का निर्माण कराए जाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत संस्था ने एक ठेकेदार को 900 आवासों का निर्माण कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। ठेकेदार की ढ़िलाई के चलते 900 आवासों के सापेक्ष आठ माह में एक सैकड़ा आवास भी तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


ठेकेदार ने ढाई सौ से ज्यादा कच्चे मकानों को गिराकर नींव खुदवाकर काम बंद करा दिया है। वहीं, तमाम मकान अधूरे पड़े है।कड़ाके की ठंड के बीच आसरा आवास के लाभार्थी आवास न बनने से अधिकारियों की चौखट में दस्तक दे रहे है।
विज्ञापन


जिन मकानों में काम शुरू कराया गया वहां पर घटिया सामग्री किए जाने की शिकायत होने पर सीएनडीएस के अधिकारियों ने आसरा आवास स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के निरीक्षण के डर से ठेकेदार ने राताेंरात घटिया सामग्री हटवा दी। इससे अब आवासों का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें