फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हलवाई ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो 10 एमएएचपी 05 परिचय-शिवचरन प्रजापति (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के मोहल्ला हाथीखाना में हलवाई ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए। पति के जान देने का कारण नहीं पत्नी बता सकी।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी शिवचरन प्रजापति (35) हलवाई का काम करता था। वह पत्नी कविता, दो बेटों यश और केतन के साथ रहता था। बुधवार की रात शिवचरन ने परिवार के साथ भोजन किया और सो गया। बृहस्पतिवार की भोर सुबह जब पत्नी जागी तो कमरे में पति को फंदे पर लटकता देखा। घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर परिजन से पूछताछ की।
कविता ने बताया कि बुधवार की शाम चार बजे मायके से घर आई थी। रात को सभी ने बच्चों के साथ मिलकर भोजन किया। घर पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। पता नहीं पति ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें