फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने अवैध खनन व ओवरलोडिंग पूरी तरह बंद कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूटधाम मंडल बांदा के कमिश्नर व जिले के नोडल अधिकारी गौरव दयाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। कमिश्नर ने जिला खनन अधिकारी बीपी यादव व एआरटीओ अजय यादव को सख्त निर्देश दिए कि जिले में अवैध खनन व ओवरलोडिंग को पूरी तरह बंद कराया जाए। यदि जिले से ओवरलोडिंग में गाड़ी को पास किया जाता है और वही गाड़ी दूसरे जिले में पकड़ी जाती है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में कमिश्नर ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि वे सभी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के साथ त्वरित व गुणवत्तापूर्ण उपलब्धि अर्जित कर विकास कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता निस्तारण से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंशों को शत प्रतिशत टैग किया जाए और इन पर आने वाले खर्च का भुगतान उसी केे अनुरूप कराना सुनिश्चित करें। गर्मी में गोवंशों के रख-रखाव के लिए शेड आदि की व्यवस्थाएं अभी से पूर्ण करा ली जाएं।
कमिश्नर ने डीपीआरओ संतोष कुमार को ग्राम पंचायतों में पड़े पैसे को अतिशीघ्र खर्च कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ डॉ. सुमन को आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड व जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधीर त्यागी को कन्या सुमंगला योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। विद्युत विभाग के एक्सईएन को बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्युत व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी, सीडीओ हीरा सिंह, डीएफओ सुधीर कुमार, अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा, एडीएम न्यायिक पूनम निगम, डीडीओ आरएस गौतम, एसडीएम सदर राकेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें