फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने दिखाया टैलेंट

Tue, 29 Nov 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विजेता को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथ जू मेले में सोमवार की रात 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों की बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें हमीरपुर, महोबा, राठ के अलावा मध्यप्रदेश के पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ के बच्चों ने अपना टैलेंट दिखाया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हमीरपुर जिला पंचायत
विज्ञापन


अध्यक्ष डा. वंदना यादव व हमीरपुर महोबा सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने दीप जला कर किया। प्रतियोगिता में सोनिया त्रिपाठी ने मइया यशोदा यह तेरा कन्हैया, नेहा कुमारी ने बंशी बाजेगी, हिमांशु ने धीरे-धीरे मेरी जिंदगी में आना और अल्फिसा अरसद ने मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां है गीत पर डांस

प्रस्तुत किया। निर्णायक डा. वंदना यादव, विनीता गोस्वामी, अब्दुल गफ्फार रहे। बेहतर प्रस्तुति देने वाली बालिका सोनिया त्रिपाठी को प्रथम स्थान मिला। नेहा कुमारी को दूसरा, हिमांशु ने तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष कुंभकरण यादव, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुईनुद्दीन मुइया, न्याज उर्फ  मोनू, पियूष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें